
Deoghar: हत्या से संबंधित एक मामले में पूरी सुनवाई के बाद देवघर के अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए रिहा करने का निर्णय सुनाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्रवाद संख्या 132/2023 में बिहार के बेगूसराय जिला अंतर्गत रामदिनी मोतिहानी निवासी राजा राम सिंह पर आरोप था कि उन्होंने मामले के सूचक विक्की कुमार के पिता मनोज सिंह को गोली मार दी थी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में 22 अक्टूबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के पश्चात न्यायालय ने साक्ष्यों में पर्याप्त ठोस आधार न मिलने के कारण आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।


