
Deoghar: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन शनिवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंची। उनके साथ उनकी बेटी राशा थंदानी भी थी। दोनों ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की।

इस दौरान रवीना टंडन के फैंस की मंदिर परिसर में काफी भीड़ जुट गई। सभी उनकी तस्वीर और खुद के साथ सेल्फी लेने की होड़ में दिखे।

रविना टंडन पुत्री राशा थंदानी शनिवार को दोपहर करीब 12:10 बजे बाबा मंदिर पहुंचे। दोनों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा मंदिर गर्भगृह में प्रवेश कराया गया, जहां उन्हे बाबा मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने षोडशोपचार विधि से पूजा करायी।
इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं की भीड़ ने अभिनेत्री और उनकी बेटी को घेर लिया। रवीना टंडन और राशा की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब दिखे। गर्भगृह में मौजूद श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल फोन से उनके फोटो खींचने शुरू कर दिए।
शनिवार सुबह में रवीना टंडन बेटी के साथ फ्लाइट से मुंबई से देवघर पहुंची थी। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद रवीना सीधे होटल के लिए निकल गई।







