
Deoghar: देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिलेवासियों को सावधान किया है। दरअसल, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई है कि कुछ असामाजिक तत्वों व ठगों द्वारा उपायुक्त कार्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही इसे फोन व मैसेज के जरिए प्रसारित कर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग रहे हैं। ऐसे में डीसी ने आम जनमानस को कहा है कि ऐसे कोई मैसेज या फोन कॉल आने पर इसकी जानकारी अपने नजदीकी थाने या उपायुक्त कार्यालय में दे सकते हैं।

डीसी ने कहा कि वर्तमान में सरकारी नौकरी पाने की चाहत आसानी से ठगों का शिकार बना दे रहा है। स्थिति यह है कि शातिर ठग आपके मोबाइल पर मैसेज भेज कर नौकरी दिलाने की बात करते है, जिसके बाद वो नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करते है और नौकरी पाने के लालच में लोग बिना जांच के ही ऐसे ठगों के जाल में फंस अपनी जमा पूंजी गंवा देते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि पूरी सावधानी व सतर्कता के साथ ऐसे ठगों से दूसरों को भी जागरूक करे, ताकि नौकरी आदि दिलाने के नाम पर कोई किसी को ठग न सके।


गौरतलब है कि देवघर के डीसी कार्यालय में जॉब वैकेंसी के फेक मैसेज ठगों द्वारा प्रसारित किए जा रहे हैं।



