
Deoghar: बिहार के बांका जिला के भलुआ दमड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा साली गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि भलुआ दमड़ी गांव निवासी रमेश कुमार अपनी पत्नी पूनम देवी एवं साडू के साथ बाइक पर बैठकर अथवाँ गांव जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया जिससे तीनों गिर पड़े।

दोनों घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद दोनों को भर्ती कर दिया गया है।
घटना की जानकारी बांका पुलिस को दे दी गई है।
इधर, चार चक्का और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं।
जसीडीह थाना क्षेत्र के डाबर ग्राम रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बाइक और फोर व्हीलर में टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में हिरणा निवासी इरफान शेख, पुरन्दाहा निवासी अकमल एवं राजा के नाम शामिल हैं।
घायल अकमल ने बताया कि वह सभी पुनासी से घर आ रहे थे। इस दौरान पीछे से चार चक्का वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे तीनों बाइक से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है।


