
Deoghar : देवघर नगर थाना इलाके के दुमका रोड स्थित बाजार समिति के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला व बच्चा घायल हो गये। परिजनों के द्वारा दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल का नाम अर्णव कुमार और शंकुतला देवी है। परिजनों ने बताया कि बाजला चौक के पास स्थित एक डॉक्टर के क्लिनिक से शंकुतला देवी इलाज कराकर बाइक से बैजनाथपुर अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी।

उनके साथ अर्णव भी बाइक पर बैठा था। बताया जाता है कि बाजार समिति के पास अचानक एक बाइक सामने से आ गयी।
उससे बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गया।
इस घटना में बाइक पर सवार अर्णव और शंकु़तला देवी घायल हो गये।
वहीं बाइक चालक को मामूली चोट आयी है। शकुंतला देवी मूल रूप से बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है।



