
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना इलाके के तुतरू पहाड़ के पास एक चार चक्का वाहन और टोटो में टक्कर हो गयी। इस घटना में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल टोटो चालक का नाम जसीडीह थाना क्षेत्र के बसबरिया निवासी नंन्दलाल पंडित है। स्थानीय लोगांे की मदद से उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल के पुत्र उदय पंडित ने बताया कि उसके पिता टोटो चलाने का काम करते हैं। टोटो से सवारी लेकर तुतरू पहाड़ इलाके में गये थे। वहां से सवारी को उतार कर वापस लौट रहे थे। उसी क्रम में तुतरू पहाड़ के पास एक अज्ञात चार चक्का वाहन ने टोटो में धक्का मार दिया और फरार हो गया।


