
Deoghar : देवघर जसीडीह मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह एक पिकअप वाहन ने टोटो में टक्कर मार दी। इस घटना में टोटो पर सवार मध्य प्रदेश के श्रद्धालु पति-पत्नी घायल हो गए।

एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल श्रद्धालु का नाम सुनीता बाई और भगवान दास है। दोनों मध्य प्रदेश के उमरिया जिला के तहसील मानपुर थाना क्षेत्र के खलौदा ग्राम के रहने वाले हैं।

इस घटना में सुनीता बाई का दाहिना पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही उसके पति भगवान दास को मामूली चोट लगी है।
घायलों ने बताया कि वह सभी पूजा अर्चना करने के बाद टोटो से जसीडीह स्टेशन ट्रेन पकड़ता जा रहे थे। इस दौरान एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने टोटो में धक्का मार दिया।
टोटो सड़क किनारे पलट गई। जिससे इस घटना में दोनों घायल हो गए।


