
Deoghar : जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा बस स्टैंड के पीछे स्थित तालाब से एक अज्ञात कांवरिया का शव बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह आसपास के लोग शौच के लिए तालाब में गए थे। उसी क्रम में एक अज्ञात सब को तालाब में तैरता हुआ देखा।

उपरांत इसकी जानकारी जसीडीह थाना पुलिस को दी गई।
सूचना पाते ही जसीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से शव को निकाल कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।


