
Deoghar: देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी के पास ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतका का नाम 36 वर्षीय बिपुल कुमार है जो बिहार के खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग का रहने वाला है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बहनोई सुभाष मिश्रा ने कहा है कि वह 2 फरवरी को घर से देवघर पूजा करने जाने की बात कह कर निकला था। 2 फरवरी की शाम को गिद्धनी के ऑटो पलट गया। वह ऑटो के नीचे दब गया था।

उसे पुलिस द्वारा सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। लेकिन ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। इधर जसीडीह पुलिस उसके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



