
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने बाबा मंदिर इलाके से पुलिस ने छह किशोर को पकड़ा है। इन सब पर मोबाइल चोरी का आरोप है।

पुलिस ने मोबाइल चोर किशोर को निरुद्ध किया है। इन सबों के पास से चोरी के चार मोबाइल भी बरामद किया गया है। सभी किशोर बंगाल के पुरलिया जिला के रहने वाले हैं।

बताते चलें कि दिल्ली साउथ जिला के 62 हरकेश नगर निवासी भारत कुमार राय ने शिवगंगा इलाके से मोबाइल सहित बैग में रखे ₹5000 चोरी हो जाने का मामला दर्ज कराया था। चोरी की सूचना उन्होंने वहां उपस्थित पुलिस जवानों को दिया। शिवगंगा प्रगति कर रहे जवानों ने छानबीन करते हुए नाबालिग मोबाइल चोर को हिरासत में ले लिया। उनके पास से पुलिस ने चोरी के चार मोबाइल को भी बरामद कर लिया।
उपरांत पूछताछ के बाद गुरुवार को सभी छह किशोर को निरुद्ध कर दिया गया।


