Deoghar: जिले के जसीडीह थाना इलाके के बाघमारा स्थित न्यू बस स्टैंड में बस के नीचे दब कर एक चालक की मौत हो गयी। मृतक का नाम 25 वर्षीय आशीष कुमार यादव है जो सिमावर्ती बांका जिला के रजौन थाना इलाके के संझा गावं का रहने वाला है।

मृतक के पिता रंजीत यादव ने कंडक्टर कुंदन कुमार और खलासी पियुष कुमार पर बस चढ़ा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा मां भवानी शंकर बस भागलपुर से देवघर चलाने का कार्य करता था। बताया कि सोमवार की सुबह करीब 9 बजे अपने बेटे के मोबाइल पर कॉल किया तो बंद मिला उपरांत बस के कंडक्टर कुंदन के मोबाइल पर बस मालिक ने फोन कर पुछा तो उसने बताया कि चालक आशीष का बस के नीचे दब कर मौत हो गयी है।

पिता का कहना है कि उसका बेटा बस के नीचे सोया हुआ था। उसका आरोप है कि कंडक्टर और खलासी ने मिलकर सोया अवस्था में बेटे पर बस को चढ़ा कर हत्या कर दी।
इधर जसीडीह पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।



