
Deoghar : देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में विषैला सांप काटने से गंभीर हुई महिला की मौत हो गई। मृतक का नाम 40 वर्षीय कविता देवी पति दिलीप दास है। जो जिले के पथरौल थाना इलाके के डढ़ेरी मलमला गावं कि रहने वाली थी।

मृतका के पति दिलीप ने बताया कि मंगलवार की रात को सभी लोग खाना खाकर कमरे में सोने चले गए थे। बच्चों के साथ सभी लोग खाट पर सोए थे। देर रात को पत्नी को एक विषैला सांप ने काट लिया।

बताया की पत्नी ने उसे उठाया और कहा कि उसे सांप ने काट लिया है। वह हड़बड़ा कर उठा और कमरे में देखा तो एक विषैला करैत सांप दिखा।
सांप के काटने के बाद कविता की तबीयत बिगड़ने लगी तो आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतका को तीन बेटी और दो बेटा है।
एक बेटा गूंगा है जो बोल नहीं पाता है। इधर जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


