
Deoghar News: देवघर नगर थाना इलाके में शुक्रवार की सुबह एक दंपत्ति को झांसे में लेकर कार में बैठा कर बादामशों द्वारा 10 हजार नकद एवं सामान से भरा बैग लेकर भाग जाने के मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित बिहार के बांका श्रीनगर निवासी अजीत कुमार सिंह ने नगर थाना में शिकायत दिया है।

बताया कि वह छात्तीसगढ़ में रहकर ट्रांसपोर्ट चलाने का काम करता है। छत्तीसगढ़ से पहले रांची पहुंचा और वहां से पाटलिपुत्रा ट्रेन से शुक्रवार कि सुबह जसीडीह स्टेशन पर उतरा।

बताया कि दो नंबर प्लेटफार्म पर उतरने के बाद एक व्यक्ति मिला और पूछा कि कहां जाना है तो उसने बताया कि वह बांका जायेंगे। उक्त व्यक्ति ने उससे कहा कि वह बांका ब्लॉक में कर्मचारी है उसे भी बांका जाना है।
बताया कि उसे बस पकड़कर बांका जाना है. इस पर उक्त व्यक्ति ने उससे कहा कि उसके भैया पूजा करने के लिए गाड़ी से आये हैं चलिए देवघर टॉवर चौक के पास वे खड़ा हैं। वह उसके झांसे में आ गया और जसीडीह से टोटो पकड़ कर उसके साथ टावर चौक पहुंचा।
टॉवर चौक से पैदल राय एंड कंपनी चौक पहुंचा वहां एक छोटी कार लगी थी उसमे एक व्यक्ति बैठा था। साथ में आये युवक ने उसके सारे सामान को उक्त कार में रख दिया और बैठने के लिए बोला। बैठने के बाद कार को कुंडा थाना से थोड़ा आगे ले जाकर रोक दिया।
उपरांत कहा कि आपके पास कौन कौन सामान और कितना रुपया है यहां पहले मैडम से चेक करा लेंगें नहीं तो आगे दिक्कत हो जायेगा। झांसे में आकर उसने उसे अपना पर्स जिसमे 10 हजार नकद एक बैग जिसमे दो मोबाइल, आधार कार्ड, एटीम कार्ड सहित अन्य सामान ले लिया और चेक कराने के नाम पर वह व्यक्ति पैदल ही पहले चल दिया।
कुछ देर बाद कार का चालक ने कहा कि बड़ी गाड़ी लेकर आते हैं आप लोग यहीं उतर कर रुके रहिये। कार चालक ने पहले सामान लेकर गए व्यक्ति का बैग थमा दिया और कहा कि इसमें उसका 17 हजार रुपया है बैग को ठीक से रखियेगा तुरंत बड़ी गाड़ी लेकर लौटते हैं।
काफी देर इंतजार करने के बाद वह नहीं लौटा तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। बताया कि वे सबसे पहले बगल स्थित कुंडा थाना शिकायत लेकर पहुंचे तो वहां उपस्थित पुलिसकर्मी द्वारा उसे नगर थाना का इलाका बताते हुए भेज दिया। उपरांत वे नगर थाना पहुंचे और शिकायत दिया। नगर पुलिस मामले कि जांच में जुट गई है।


