
Deoghar: संताल परगना को एक और ट्रेन की सौगात केंद्र सरकार ने दी है। गोड्डा को 15वीं ट्रेन के रूप में गुरुवार को एक और तोहफा मिला है।

गोड्डा से दौराई (अजमेर) की सीधी साप्ताहिक ट्रेन मिल गई है।

ये साप्ताहिक ट्रेन 22 कोच वाली होगी। यह ट्रेन रविवार को अजमेर के दौराई से चलेगी और गोड्डा से मंगलवार को खुलेगी। रेलवे के समय सारणी के मुताबिक अजमेर से यह ट्रेन दोपहर 03:30 में चलेगीस जबकि गोड्डा से दोपहर 05:20 में चलेगी।
जो दिल्ली, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, देवघर, मोहनपुर और हंसडीहा के रास्ते गोड्डा जाएगी।
खांटू वाले श्याम बाबा के यहां जाने के लिए देवघर से ये सीधी ट्रेन है।
श्रद्धालुओं को मिला बेहतरीन तोहफा: सांसद
गोड्डा से अजमेर के लिए मिली नई ट्रेन को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गोड्डा से नई गाड़ी अजमेर तक जाएगी। पीएम ने जो यह ट्रेन दी है वह गोड्डा से मंगलवार से चलेगी। यह ट्रेन वाया देवघर जाएगी। नवादा, गया, वाराणसी, प्रयागराज, दिल्ली, गुरूग्राम होते हुए अजमेर पहुंचेगी। खांटू श्याम, सलासर और अजमेर जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेहतरीन तोहफा दिया है।
इन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव
अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिनगास, निम का थाना, नरनौल, अटेली, रेवारी, गुड़गांव, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ जंक्शन, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, चुनार, पं दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ओनसोन, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसीडीह, देवघर, मोहनपुर, पोड़ैयाहाट और गोड्डा।


