
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र स्थित आश्रम के पास एक अनियंत्रित बाइक ने पैदल चल रहे दो लोगों को धक्का मार दिया। इस घटना में पैदल चल रहे दो लोग सहित बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।

चारों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बाइक सवार बसिर इजरायल, शहादत दोनों पाकुड़ जिला के रहने वाले हैं। जबकि पैदल चल रहे पालतू यादव और गोविंद यादव बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के इनाराबरण का रहने वाला है।

घटना की बावत बताया जाता है कि रिखिया आश्रम के पास बसीर इसराइल और शहादत पैदल चल कहीं जा रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित बाइक सवार ने दोनों को जोरदार धक्का मार दिया। बाइक सवार सहित पैदल चल रहे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।



