
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के खरवा चितोलोढ़िया गांव निवासी एक बिजली मिस्त्री हादसे में घायल हो गया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि श्रवण कुमार प्राइवेट बिजली मिस्त्री के तौर पर काम करता है। वह पांडेय मोड के पास ट्रांसफर्मर चढ़ाने का काम कर रहा था।

इस दौरान उसका पांव फिसल गया और वह डीपी से नीचे आ गिरा।
हादसे में उसे गंभीर चोट लगी। इस इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


