
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के इंडोर स्टेडियम के पास बुधवार की देर शाम को अनियंत्रित होकर एक टोटो पलट गया। इस घटना में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल चालक का नाम नारायण राय है जो बिहार के जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के नरगंजों का रहने वाला है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में घायल ने बताया कि वह टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार शाम को जब इंडोर स्टेडियम के पास सवारी छोड़कर आ रहा था। उसी क्रम में सामने से आ रही टोटो से बचने के लिए ब्रेक लगाया तो टोटो पलट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।



