
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

सोमवार की अहले सुबह देवघर -बुढाई मुख्य मार्ग पर देवीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के पास सामने से आ रहे हैं एक चार पहिया वाहन से बचने के दौरान एक बांस लदा मालवाहक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दीवार से टकरा गई। इस घटना में मालवाहक का चालक मोफिल अंसारी और सह चालक अयूब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र के मटलो गांव का रहने वाला है। जानकारी मिलते ही देवीपुर पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचवाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा दोनों को इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है।
घायल चालक मोफील ने बताया की रांची में वाहन में बांस लेकर देवघर आ रहा था। उसी दौरान देवीपुर थाना इलाके के पहाड़पुर के पास सामने से एक चारपाहिया वाहन ओवर टेक कर तेजी से आ रहा था उसी से बचने के चककर में वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई।
वहीं अन्य सड़क हादसे में बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के दोहियातरी निवासी कयूम अंसारी,रोहन अंसारी और महेंद्र राय घायल हो गया। सभी का इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


