
Deoghar: संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर, श्याम कीर्तन मंडल, देवघर, मारवाड़ी युवा मंच, देवघर और भारत विकास परिषद, देवघर शाखा द्वारा संयुक्त रूप से आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देर शाम योग और ध्यान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आर्ट ऑफ लिविंग के राष्ट्रीय प्रशिक्षक निशांत जी द्वारा योग, ध्यान और सत्संग कराया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत की प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना गौरी दिवाकर विशिष्ट अतिथि के रूप कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थीं।
इस शानदार कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के निशांतजी की योग और ध्यान सिखाने की शैली, फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कत्थक नृत्यांगना गौरी दिवाकर की कला में योग के महत्व पर दर्शन, भज रामचंद्र कृपालु भजु मन ….. पर अद्भुत नृत्य प्रस्तुति, गौरी जी और निशांत जी की शिवतत्व, ब्रह्म सृष्टि आदि सबमें योग के स्थान, ज्ञान योग ध्यान के तत्वों की व्याख्या सब कुछ अनोखा था।

वस्तुतः यह सत्र बहुत ही सारगर्भित और ज्ञानप्रद रहा। इसमें उपरोक्त संस्थाओं के अधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति रही।


