
Deoghar: देवघर नगर निगम परिसर में उस वक्त दो संवेदक पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए जब टेंडर प्रकिया चल रही थी। दोनों पक्ष के लोगों के बीच जमकर बहस और झड़प हुई।

मामले को लेकर एक संवेदक पक्ष की ओर से नगर थाना में लिखित शिकायत की गई है।

सूत्र बताते हैं कि एक संवेदक द्वारा टेंडर को मैनेज करके डालने की बात की गई थी। इस दौरान दूसरे संवेदक ने दुमका से पेपर खरीद लिया। वह टेंडर डालना चाहता था। लेकिन उसे रोक गया। रोके जाने पर उसने इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से कर दी। इस बात को लेकर मामला बिगड़ गया और दोनों पक्ष के बीच झड़प हो गया।
बाद में मामला थाना पहुंचा। जहां नगर थाना की पुलिस व विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि, घटना को लेकर दोनों पक्ष के लोग खुलकर कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं।
सूचना ये भी मिल रही कि मामले में समझौता कराने की भी कोशिश जारी है।


