
Deoghar : देवघर जिले में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में महिला सहित सात लोग घायल हो गए हैं। एक घटना में जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में जमीन विवाद के कारण दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं।

इस घटन में नारायण महथा, गुड़िया देवी, मुन्ना कुमार, मोनू कुमार, सुधीर महथा घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी कुंडा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।

वहीं एक अन्य मारपीट की घटना में सीमावर्ती बिहार के चांदन थाना क्षेत्र निवासी टूटू यादव व लालदेव यादव घायल हो गए हैं। ये मामला आपसी विवाद का परिणाम बताया जाता है।
इस घटना की जानकारी चांदन थाना की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस दोनों मामलों की छानबीन कर रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



