
Deoghar : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद रिखिया स्थित स्टैंड में अपनी गाड़ी के पास पैदल जा रही बिहार के बक्सर जिले की 65 वर्षीय महिला कांवरिया सोनामति देवी अचानक चक्कर आने से गिरकर बेसुध हो गयीं।

साथ चल रहे कांवरियों की मदद से उनके बेटे रामसागर चौधरी इलाज के लिए उन्हें देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका सोनामति देवी बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के गंगोली गांव की रहने वाली थीं।
डॉक्टर द्वारा महिला कांवरिया को मृत घोषित किए जाने की सूचना मिलने पर बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



