
Deoghar : बिहार के बांका जिला के आनन्दपुर थाना की पुलिस 17 जून को रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी निवासी एनबीडब्लू वारंटी विष्णु मंडल को गिरफ्तार करने पहुंची थी। उसी क्रम में आरोपी के परिजन हो हल्ला करने लगे और पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया।

इसे लेकर आनन्दपुर थाना पुअनि विपिन कुमार के बयान पर रिखिया थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामले में कहा में कहा है कि आनन्दपुर थाना कांड संख्या 13/25 का अप्राथमिक अभियुक्त रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी निवासी विष्णु मंडल के विरूद्ध बांका न्यायालय अपर जिला एवं सत्रा न्यायाधीश प्रथम द्वारा एनबीडब्लू वारंट निर्गत किया गया था।

17 जून को गुप्त सूचना पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी के लिये उसके घर आमगाछी पहुंचे थे। छापेमारी के क्रम में कुछ पुलिसकर्मी एतिहात के तौर पर सादे लिबास में थे। छापेमारी के क्रम में विष्णु मंडल अपने घर ही उपस्थित था।
उसे अपना परिचय देते हुए उन्हें बताया गया की आपके खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत है। विष्णु मंडल को घर के दरवाजे के पास पकड़ लिया। उसी क्रम में अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा षडयंत्र के तहत हो हल्ला शुरू कर दिया गया।
स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गये। करीब 20-25 की संख्या में लोगों द्वारा पुलिस के साथ गली गल्लौज करते हुए मारपीट करने लगे। जिससे उनके आंख के उपर चेहरे और होठ पर गंभीर चोट लग गया।
उसी क्रम में सरकारी पिस्टल भी छिनने का प्रयास किया गया। किसी तरह अपनी जान बचाकर घटना की जानकारी रिखिया पुलिस को दिया। इसके बाद रिखिया पुलिस वहां पहुंची उसके बाद उनलोगों को रिखिया थाना लाया गया। इधर मामला दर्ज कर रिखिया पुलिस जांच में जुट गयी है।



