Deoghar: देवघर में त्रिकुट पहाड़ के रोप-वे पर हादसे में 24 घंटे बाद भी 16 जिंदगियां फंसी हुई हैं। इन्हें निकालने के लिए सेना, वायुसेना और NDRF ने मोर्चा संभाला हुआ है। सोमवार दोपहर 12 बजे MI-17 हेलिकॉप्टर की मदद से दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। अब तक 32 सैलानियों को बचाया गया।
देवघर SP सुभाष चंद्र जाट ने बताया, ‘अगले 3 घंटे में सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को बाहर निकालना तथा राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों को सुरक्षित रखना है। दोनों मोर्चों पर रणनीति बनाकर एक साथ काम हो रहा है।’
रविवार की शाम 4 बजे हादसा तब हुआ जब रोपवे पर एक साथ 26 ट्रॉलियां रवाना कीं। जिससे तारों पर अचानक लोड बढ़ा और रोलर टूट गया। तीन ट्रॉलियां पहाड़ से टकरा गईं। इससे दो ट्रॉलियां नीचे गिर गईं। इनमें सवार 12 लोग जख्मी हो गए और दो लोगों की मौत हो गई। उधर, बाकी ट्रॉलियां आपस में टकराकर रुक गईं। अभी कुछ ट्रॉलियां फंसी हुई हैं, जिसमें अब भी 16 लोग सवार हैं। इनमें छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं।