
Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के बैजनाथपुर चौक के पास शनिवार को दिनदहाड़े स्कार्पियो पर सवार ने दहशत फैलाने के लिये फायरिंग कर दिया।

इस घटना के बाद नगर थाना इलाके से स्कार्पियो चालक सहित दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं स्कार्पियों को भी जब्त कर लिया गया।

देर रात को रिखिया थाना पुलिस स्कार्पियो सहित हिरासत में लिये गये दोनों युवकों को अपने साथ थाना लेकर चली गयी। देर रात को पुलिस दुबारा घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच किया।
सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा भी बरामद किया है। सूत्रों कि माने तो वहीं पुलिस हिरासत में लिये गये दो लोगों से यह पुछताछ करने में जुटी है कि फायरिंग करने का मकसद क्या था।
हांलाकि पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।


