
Deoghar : देवघर नगर थाना इलाके बाबा मंदिर सिंह दरवाजा के पास 5 मई को सरेशाम हुए फायरिंग मामले के कोर्ट में पिछले दिनों सरेंडर करने वाले आरोपी सौरभ खवाड़े को पुछताछ के लिये नगर पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

बताते चलें कि 5 मई 2025 को सरे शाम बाइक सवार अपराधियों ने बाबा मंदिर सिंह दरवाजा के पास गाली गलौज करते हुए गोली बारी की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना का जब सिंह दरवाजा निवासी रामनाथ झा नरौने ने विरोध किया था उनके साथ मारपीट की गयी थी।

उन्होंने इसे लेकर नगर थाना में मामला भी दर्ज कराया था। मामले में सारैभ खवाड़े पर पिस्टल के बट से मारकर घायल करने का आरोप लगाया था।
वहीं इस मामले में सौरभ खवाड़े के अलावे आर्दश झा, अंकित झा, अभय गिरी सहित चार पांच अज्ञात को आरोपी बनाया था।
इस मामले में नगर पुलिस ने कई आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं सौरभ खवाड़े ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।


