
Deoghar : देवघर नगर थाना इलाके से दो युवक का अपहरण कर 56 हजार रूपये वसूली किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर बिहार के बांका जिला के सुईया थाना इलाके के बेहरवारी गांव निवासी विकास कुमार ने नगर थाना में शिकायत किया है।

कहा है कि वह और उसका साथी सुईया थाना क्षेत्र के अमतुआ निवासी राकेश कुमार 04 जून को देवघर बाबा धाम पूजा करने आया था। पूजा करने के उपरांत वापस लौट रहा था। उसी दौरान रांगामोड़ के समीप पुल पर दोनों को एक अनजान लड़का रोक लिया और कहा है कि आपलोग बगल में चलीये कुछ बात करना है।

दोनों को एक झाड़ीनुमा जगह में ले गया जहां पहले से नकाबपोश चार युवक हाथ में पिस्तौल लेकर खड़ा था और बगल में दो बाइक भी खड़ी थी। वहां पहुंचने के पास दोनों के साथ बेहरमी के साथ मारपीट किया गया।
कहा है कि उसके हाथ में भिन्न- भिन्न बैंक का एटीएम थमा दिया और बोलने को कहा कि हम क्राईम करते हैं। भय की वजह से उसे उसने बोल दिया। उपरांत मारपीट करते हुए उसका मोबाइल ले लिया और पासवर्ड लेकर खोला और फोन में अंकित परिजनों को कॉल किया और एक लाख रूपये तुरंत भेजने को कहा नहीं तो गोली मार देने की बात कही।
कहा है कि उसी क्रम में उसके एक परिवार के सदस्य जो दूसरे प्रदेश में कार्य करते हें उन्होंने डर के मारे उक्त नंबर पर 50 हजार भेज दिया। उक्त राशी को वे लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर किसी बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। इसके अलावे उसके यूपीआई से भी 1600 रूपये ले लिया।
कहा है कि इसके साथ- साथ पर्स में रखा 3000 रूपया भी निकाल लिया। कहा है कि उसी दौरान एक युवक के चेहरे से नकाब गिर गया तो उसने उसे पहचान लिया। उपरांत उनदोनों को जबरन बाइक पर बैठाकर कहीं ले जाने लगे।
कुछ दूर जाने के बाद सड़क पर गड्डा था। उनके द्वारा बाइक को स्लो किया गया तो दोनों कुद कर भागने लगे और हो हल्ला मचाया। लोगों को जुटता देख वे सभी बाइक से फरार हो गये। नगर पुलिस शिकायत लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी है।


