
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना इलाके में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनो घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने दोनों का इलाज कर अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

घटना की बावत परिजनों ने बताया कि श्रीलाल हांसदा और मटियाद हांसदा दोनों बाइक पर सवार होकर मजदूरी का काम कर अपने घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद वाहन चालक अपनी वाहन लेकर घटनास्थल से फरार गया।



