
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के धपरा टोली रोड निवासी एक अधिवक्ता के बंद पड़े पुराने घर से अज्ञात चोरों ने लगभग डेढ़ लाख के सामान की चोरी कर ली।

इसे लेकर अधिवक्ता जयनारायण दास ने थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

बताया जाता है पुराने घर का खिड़की उखाड़ कर चोरों ने उसमें रखे बिजली का तार, लोहे का पाइप तथा अन्य घरेलू सामान की चोरी कर ली।
बताया जाता है कि जयनारायण दास ने पुराने घर के पास ही अपना नया घर बनाकर रह रहे हैं। पुराना घर में ताला लगा हुआ था। जिसमें घरेलू सामान रखे हुए थे।
इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।


