Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बम्पास टाउन इलाके में रास्ते के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दिनेश कुमार, प्रिंस कुमार, धर्मेंद्र कुमार सहित मंजू देवी घायल हो गए।
सभी घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायलों ने मारपीट का आरोप नरेश यादव, अनिल यादव एवं अन्य चार अज्ञात पर लगाया है।
घायलों ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर उपरोक्त आरोपियों ने टांगी, ईंट, पत्थर से हमला कर दिया।
इस घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।