
Deoghar Crime News : देवघर नगर थाना से महज 500 मीटर कि दुरी पर स्थित शहर के हृदय स्थल टावर चौक के पास सारे शाम मुंबई के एक दंपति से 5 लाख की लूट कर लिए जाने का मामला सामने आया है।

बताते चलें कि सस्ते में सोना देने का झांका देकर एक व्यक्ति से पांच लाख रूपये लूट कर बदमाश शुक्रवार की देर शाम को नगर थाना क्षेत्र के टावर चोक के पास से फरार हो गए।

घटना के संबंध में बताया गया कि पीड़ित मो जावेद मुंबई शहर के कुर्ला इलाके का रहने वाला है। उसे शहजेब नामक एक दाेस्त के माध्यम से पता चला की देवघर में सस्ते दर पर उसे सोना मिल सकता है। वह इस बात के झांसा में आ गया।
सोना खरीदने के लिए वह गुरुवार को अपनी पत्नी मोमिन खातुन के साथ देवघर पहुंचा। यहां आकर एक होटल में ठहरे। वहां शुक्रवार दिन में एक युवक ने आकर बात की। उसे सोना दिखाया। फिर उसका एक कथित बॉस आया। बाद में एक बार और बात हुई।
सोना दिखाने के बाद उन लोगों ने पैसा मंगाने को कहा। 300 ग्राम सोना छह लाख में देने की बात हुई थी। उसने बताया कि वह पैसा मंगा रहा है जबकि उसके पास पहले से पैसा था। बाद में उसे सोना नकली होने का शक हुआ और उसने डील कैंसिल कर दिया।
उसके बाद वे लोग होटल से ट्रेन पकड़ने के लिए जसीडीह की ओर निकले। उसे जसीडीह से ट्रेन से पटना और फिर वहां से फ्लाइट से मुंबई जाना था। वह और उसकी पत्नी पैदल आटो पकड़ने के लिए जा रहे थे इस दौरान दो बदमाश उसकी पत्नी के पास से रुपयों से भरा बैग छीनकर भागने लगे।
उसने उन दोनों का पीछा भी किया। कुछ दूर जाने के बाद वे लोग एक सफेद रंग के स्कार्पियो पर सवार होकर फरार हो गए। स्कार्पियो में पहले से चार और लोग सवार थे। छह लोगों के गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया।
उसके बाद पीड़ित ने नगर थाना पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। मो. जावेद ने बताया कि वह मुंबइ में जिम का संचालन करता है।



