
Deoghar Crime News : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के पुंसिया मोहल्ला में स्कूटी पार्किंग करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है। इस फायरिंग की घटना में एक युवक के बाएं कंधे में गोली लग गई।

गोली लगने से घायल हुए युवक का नाम मोनू कुमार राउत उर्फ़ मन्नू है जो रिखिया थाना क्षेत्र के पुंसिया का ही रहने वाला है। आनंन फानन में उसके दोस्त ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।


घटना की बाबत घायल मोनू ने बताया कि वह अपने दोस्त के घर के सामने स्कूटी को खड़ा किया था। इस दौरान तीन चार बाइक से लगभग 10 से 15 युवक वहां पहुंचे और उससे जबरन स्कूटी हटाने की बात कही।
जब उसने इसका विरोध किया तो सभी लड़के मिलकर उसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बताया कि उनलोगों की संख्या ज्यादा रहने के कारण वह भयभीत हो गया।
इस दौरान उन लड़कों में से एक ने पिस्तौल निकाल कर उस पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं कंधे में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे।
लोगों का जुटान होता देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए। बताया कि हमलावरों मे कई लड़कों को वह वहीं आसपास के इलाके में कई बार नशा करते देखा है।
इधर परिजनों द्वारा घटना की जानकारी रिखिया पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


