
Deoghar Crime News : देवघर के एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार चार सालों से शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गुमला जिला की रहने वाली पीड़िता अपने स्वजनों के साथ देवघर के कुंडा थाना पहुंची।

यहां पीड़िता ने कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी आरोपित युवक के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से दोनों के बीच पहचान हुई।

इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी। इसके बाद आरोपित युवक ने उसने मिलने के लिए गुमला पहुंचा। यहां उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया।
इस बीच युवती भी आरोपित युवक से मिलने देवघर पहुंची। यहां भी आरोपित युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाया। लगभग चार साल के दौरान आरोपित युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया।
इसके बाद आरोपित युवक ने शादी करने की बात कहने पर टाल मटोल करने लगा। जब युवती ने दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपित युवक ने पहले उसका फोन रिसीव करना ही छोड़ दिया।
बाद में युवती के नंबर को ब्लाक कर दिया। लगातार संपर्क का प्रयास करने के बाद भी जब आरोपित युवक से संपर्क नहीं हो सका तो अपने स्वजनों के साथ मामले की शिकायत दर्ज कराने कुंडा थाना पहुंची।
कुंडा थाना की पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।


