Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के दुम्माटांड़ इलाके में एक प्राइवेट स्कूल के निर्माण कार्य में पांच लाख रूपये रंगदारी की मांग करने को लेकर मारपीट करने और जेसीबी का शीशा तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है।

इसे लेकर निर्माण कार्य करा रहे मुंशी गया जिला के छोटकी देल्हाटिकारी निवासी कुंदन कुमार ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि जसीडीह थाना क्षेत्र के दुम्माटांड़ में जेसी राज संत माइकल एंग्लो विद्यालय तिवारी चौक का नया भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है।

आरोप है कि 20 मई की दोपहर तीन बजे के आसपास रिखिया थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी नंदलाल यादव, मन्नू यादव, उदयपुरा निवासी हरे राम यादव बाइक से 20-25 अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा और रंगदारी की मांग को लेकर गाली गलौज मारपीट करने लगा।
कार्य में लगे जेसीबी मशीन का शीशा तोड़ दिया और धमकी दिया की यहां स्कूल बनायेगा तो पांच लाख रूपये रंगदारी देना होगा। वहीं कमरे में घूंस कर पिस्तौल निकालते हुए जान मारने की धमकी दी और कमरे में रखा सीसीटीवी का डीवीआर मिस्त्री और मजदूरों को भुगतान करने के लिये रखा 27600 रूपये जबरन निकाल लिया। इधर जसीडीह पुलिस मामला दर्ज छानबीन में जुट गयी है।



