
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर देर रात को हुए सड़क हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

बताते चलें की झपकी आने के कारण एक मैजिक मालवाहक वाहन के चालक ने खड़े ट्रक में धक्का मार दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मालवाहक वाहन के चालक बिहार पटना जिला के पटना सिटी थाना इलाके के मरसलामी निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस घटना में मालवाहक वाहन का सहचालक पटना जिला के पटना सिटी थाना क्षेत्र के जमुनापुर निवास नितेश कुमार बाल बाल बच गया।

नितेश ने बताया कि पटना से बंगाल माल लेकर गया था। मंगलवार को बंगाल से वापस लौट रहा था। बताया कि मृतक राहुल कुमार गाड़ी का मालिक और चालक भी था। लौटने के दौरान देर रात को राहुल को झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर एक खड़ी ट्रक में टक्कर मार दिया।
दूसरी सड़क दुर्घटना दुमका जिला के तालझारी के पास घटी। जहां एक बाइक और ऑटो में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार हंसडीहा थाना क्षेत्र के सीलठा गांव निवासी 20 वर्षीय आनंदी कटवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस द्वारा उसे पहले इलाज के लिए पहले सरैयाहाट स्थित सीएससी केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के क्रम में देर रात को उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि आनंदी कटवार मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की शाम को वह बाइक से गम्हरिया हटिया गया था। वहां से सामान खरीद कर वापस बाइक से घर लौट रहा था इस दौरान तालझारी के पास एक अनियंत्रित ऑटो ने उसके बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गणेश कुमार साहू भोजपुरी देवीपुर, बीना देवी, डोली देवी बांदा रखिए के नाम शामिल है। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


