
Deoghar: झारखंड दौरे के क्रम में ल्यूमिनस के वैल्यू ब्रांड (Amaze) के वॉइस प्रेसिडेंट राजेश कालरा, जेनरल मैनेजर ईस्ट दीपक कुमार, ब्रांच मैनेजर नित निराशला, एरिया मैनेजर नवीन कुमार देवघर पहुंचे। यहां डिस्ट्रीब्यूटर रंजीत सिंह उर्फ जवाहर सिंह और कनिष्क कश्यप ने टीम का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राजेश कालरा ने बैटरी और इनवर्टर के बाजार में अमेज़ ब्रांड के बढ़ते प्रभाव और प्रसार पर खुशी जताते हुए सिंह ट्रेडर्स की टीम, संथाल के सैकड़ों विक्रेता और हजारों उपभोक्ता को अमेज़ परिवार की ओर से साधुवाद दिया. साथ ही सोलर को भारत के ऊर्जा का भविष्य बताते हुए अमेज के सोलर प्रोडक्ट के प्रसार पर जोर दिया.

श्री कालरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आज बजार में अमेज अपने उत्कृष्ट गुणवत्ता, बेहतर प्रबंधन, उचित कीमत के साथ भारत के सबसे बड़े सर्विस नेटवर्क को सफलता का मूल बताया और सोलर के क्षेत्र में सभी तरह के ग्राहक के लिए उपलब्ध सोलर सॉल्यूशन की उपलब्धता पर जोर देते हुए संथाल के सभी लोगों से बोले कि अगर आपको सोलर ऊर्जा से संबंधित किसी भी उत्पाद की आवश्यकता है तो एक बार अमेज ब्रांड को जरूर प्रयोग करें।
उन्होंने प्रधानमंत्री सौर घर योजना में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का आग्रह भी किया।
वहीं, रंजीत कुमार सिंह ने सभी विक्रेता को अमेज प्रोडक्ट के साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया।



