
Deoghar: पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में करीब डेढ़ माह से फरार चल रहा मुख्य आरोपी को कुंडा पुलिस ने फिल्मी अंदाज में हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।

हिरासत में लिए गए आरोपी का नाम हृदय नारायण यादव है जो कुंडा थाना क्षेत्र के बसमता चंदडीह रहने वाला है।

बताते चलें कि कुंडा थाना क्षेत्र स्थित सारवां मुख्य मार्ग पर लाल कोठी के पास दो मार्च को सड़क हादसे में जसीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने मिलकर मृतका के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया था और हंगामा करने लगे थे। जब देवघर पुलिस जाम हटाने के लिए लोगों को समझने लगी तो इस दौरान जाम कर रहे उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी और लाठी डंडा चलाने लगे। इस घटना में कई पुलिसकर्मी जख्मी भी हुए थे। घटना के उपरांत पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की गई थी। इस मामले को लेकर घायल हुए चार पुलिस कर्मी के बयान पर कुंडा थाने में कर मामला दर्ज किया गया था।
घटना के बाद से कुंडा पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस घटना का मुख्य आरोपी हृदय नारायण यादव तब से फरार चल रहा था।
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को वह कोर्ट में सरेंडर करने आया था। इसके पूर्व ही पुलिस को इसकी सूचना मिल चुकी थी। पुलिस ने उसे कोर्ट घुसने से पहले ही बाहर सड़क पर ही हिरासत में ले लिया। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई भी पुलिस पदाधिकारी बताने से कुछ भी इनकार कर रहे हैं।


