Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके के राजाडीह गावं के पास अनियंत्रित होकर एक स्कूल वैन पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में क्लास एलकेजी का आठ वर्षीय एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वैन में सवार अन्य स्कूली बच्चों को मामूली चोंटे आई।

गंभीर रूप से घायल हुए छात्र को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र का नाम सूरज कुमार पिता भैरव यादव है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के चपरीया गांव का रहने वाला है। स्कूल वैन में सवार सभी छात्र तीलजोरी स्थित लक्ष्य मॉरल पब्लिक स्कूल के थे।

घायल छात्र सूरज कुमार के परिजनों ने बताया कि स्कूल वैन में करीब 10-12 बच्चे सवार थे। छुट्टी होने के बाद वैन से सभी को घर पहुंचाया जा रहा था। उसी दौरान राजाडीह गावं के पास वैन अनियंत्रित हो गयी और एक पेड़ से जा टकरायी। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय जसीडीह थाना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।



