
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डिगरिया मोड़ के पास एक असंतुलित चार चक्का वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में वाहन पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया है।

घटना के संबंध में मध्य प्रदेश के रीवा जिला निवासी शंकर राम ने बताया कि वे लोग चार चक्का वाहन से नेपाल गए थे। नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के लिए देवघर आ रहे थे। इसी दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया मोड़ के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया।
हादसे में वाहन पर सवार शंकर राम, राजकुमार गुप्ता, श्रीनिवास, गायत्री गुप्ता, लक्ष्मी देवी, लता गुप्ता एवं काली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।


