
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना इलाके के पुनासी -खोरिपानन मुख्य मार्ग पर जीरो माइल के पास शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक का नाम मुकेश रवानी और घायल का नाम सूरज रजवार है। दोनों जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी गांव का रहने वाला है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई पवन रवानी ने कहा है कि शनिवार की शाम 6:00 बजे उसका भाई मुकेश रवानी अपने दोस्त सूरज रजवार के साथ कुछ काम से खोरिपनान गया था। जब वहां से वापस लौट रहा था इस दौरान खोरीपानन पुनासी मुख्य मार्ग पर जीरो माइल के पास अज्ञात वाहन ने सामने से बाइक में जोरदार धक्का मार दिया और वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी घर वालों को दिया। सूचना मिलते ही सभी लोग घटनास्थल पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां मुकेश रवानी को देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही सूरज रजवार को इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया।
इधर रविवार को जानकारी मिलते ही बैद्यनाथ धाम आप पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा का पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।


