
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र लांबा गांव निवासी एक युवक मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गयी। मृतक का नाम दिलीप दास है। उसके पिता जागेश्वर दास ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के पिता ने कहा है कि उसका वह और उसका मृतक बेटा 25 अप्रैल को गांव के महेन्द्र दास, मोहन दास और रूणा देवी के साथ चार चक्का वाहन से जमुआ स्थित बैंक रूपया निकालने गया था। सभी लोग वहां से वापस लौट रहे थे। उसी क्रम में लांबा गांव निवासी लखन यादव के घर के पास सड़क के बीचों बीच एक अज्ञात वाहन लगा हुआ था।

कहा है कि जब वाहन को रास्ते से किनारे करने कहा तो उक्त वाहन पर सवार रोहित यादव और विकास यादव एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति जाति सूचक गाली देते हुए गाड़ी से खिंचकर सभी को उतार दिया और मारपीट करने लगा। कहा है कि रोहित यादव और विकास यादव उसके बेटे के गले में गमछा बांध जान मारने की नियत से दोनों ओर से जोर से गमछा खिंच कर टाइट कर दिया।
जिससे उसका बेटा वहीं गिरकर छटपटाने लगा। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर बयान लेकर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


