
Deoghar: आज से झारखंड का सबसे बड़ा और खूबसूरत अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) शुरू हो गया है। देवघर के बाघमारा में इस इंटर स्टेट बस टर्मिनल की शुरुआत हुई है।

देवघर का यह अत्याधुनिक ISBT न केवल झारखंड में सबसे बड़ा है, बल्कि इसकी सुविधाएं भी इसे विशेष बनाती हैं।

कुल 15 बस प्लेटफार्म, 52 दुकानें, दो बड़े फूड कोर्ट, अत्याधुनिक डिस्प्ले बोर्ड, एक्सीलेटर स्टेयर, और विशाल पार्किंग एरिया जैसी सुविधाएं इसे राज्य का सबसे उन्नत बस टर्मिनल बनाती हैं।
पहले दिन सुलतानगंज रूट के लिए बस सेवा शुरू हुई। बस एसोसिएशन के हड़ताल के कारण अभी अन्य जगहों की रूट में सेवा बहाल नहीं है लेकिन आने वाले दिनों में अन्य रूटों पर भी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे देवघर से राज्य और राज्य के बाहर के विभिन्न शहरों तक सीधी और सुविधाजनक यात्रा संभव हो सकेगी। यह नया ISBT न केवल यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी नई दिशा देगा।
देवघर के बाघमारा आइएसबीटी (ISBT) से बसों का परिचालन सुचारू रूप से शुरु हो गया है। इसके अलावा नए आइएसबीटी से बसों के संचालन से जहाँ यात्रियों में उत्साह देखने को मिला रहा है, वही बस स्टैंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं पाकर यात्री भी प्रसन्न हैं।
नया बस टर्मिनल शहर का आकार बढ़ा रहा। सूरत बदल रहा और रोजगार का सृजन भी कर रहा। बस पड़ाव बाघमारा में है। उस ओर रहने वाले छोटे छोटे दुकानदार के चेहरे पर चमक आने लगी है।


