
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित नावाडीह गांव निवासी दिलीप कुमार पोद्दार के राशन व जूता चप्पल की दुकान में सेंधमारी कर नकदी सहित सामान की चोरी कर ली गई है। घटना की शिकायत पीड़ित दुकानदार ने कुंडा थाना में दर्ज कराया है।

पीड़ित का कहना है कि तपोवन प्रवेश द्वार से कुछ दूरी पर उसका राशन व जूता-चप्पल का दुकान है। दोनों दुकान एक ही साथ है। रोजाना की तरह सात फरवरी की रात तकरीबन आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर चला आया। दूसरे दिन सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो तो पुरब दिशा से दीवार में सेंधमारी किए जाने का पता चला।

दुकान के अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ पाया। गल्ला से 35 हजार रुपये नकद गायब था। साथ ही दुकान से साबुन,सर्फ, तेल सहित अन्य सामान गायब था। चोरी गई नकदी सहित सामान की कीमत 91 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


