
Deoghar : सारवां थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में गली को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें दो लोग घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर दोनों को वार्ड में भर्ती कर दिया है। घायल का नाम सुभाष देवी और राजेश गोस्वामी है।

घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम 5 बजे सुभाष देवी गली के बाहर बैठी थी। इस दौरान पाटीदार वहां पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा।
गाली गलौज करने से मना किया तो मारपीट करना शुरू कर दिया।
जिसमें सुभाष देवी एवं दूसरे पक्ष से राजेश गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना की जानकारी सारवां थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जूट गई है।


