
Deoghar: देवघर जिले के बुढाई थाना क्षेत्र के दुलमपुर जंगल में बांध के पास बुधवार की शाम को बेहोशी हालत में एक व्यक्ति पाया गया। उसके सिर में गंभीर चोट था। परिजनों द्वारा उसे देर शाम को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

मृतक का नाम 38 वर्षीय राजेश मुर्मू है जो बूढई थाना इलाके के सिकटिया गावं का रहने वाला है। जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैधनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी चंपा सोरेन ने कहा है कि उसका पति राज मिस्त्री का काम करता था।

कहा है कि 22 अक्टूबर को दिन के करीब 10 बजे के आसपास गावं के ही इरफ़ान अंसारी अपने बाइक पर बैठा कर उसके पति को अपने साथ दुलमपुर जंगल की ओर ले गया था। गावं वालों ने भी पति को इरफ़ान अंसारी के साथ बाइक पर जाते देखा था। मंगलवार को शाम के पांच बजे के आसपास बगाली कर रहे बच्चों ने उसे दुलमपुर जंगल में बांध के पास बेहोश देखकर घर वालों को जानकारी दी। उपरांत परिजन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखकर ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा इलाज के लिए वार्ड में भर्ती कर दिया गया। इलाज के क्रम में देर रात को उसकी मौत हो गई।
पत्नी ने कहा है कि साजिश के तहत गावं के इरफ़ान अंसारी उसे अपने बाइक पर बैठा कर ले गया और अपने सहयोगी के साथ मिलकर जान मारने की नियत से मारपीट किया। जिससे उसके पति की मौत हो गई। कहा है कि दो बेटी और एक बेटा है। मृतक पति राज मिस्त्री का काम कर बाल बच्चे का भरण पोषण करता था।


