
Deoghar : देवघर जिले के बूढाई थाना क्षेत्र में क्षेत्र के बरमसिया स्थित हटिया के नजदीक अज्ञात ट्रेक्टर वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम 22 वर्षीय संजय मुर्मू है।

वह बुढाई थाना क्षेत्र के चौरा गांव का रहने वाला है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई दीनदयाल मुर्मू ने कहा है कि उसका भाई 31 तारीख की शाम 5:00 बजे सब्जी लाने बरमसिया हटिया गया था।

शाम के करीब 7:00 बजे बरमसिया हटिया के पास सड़क पार करने के क्रम में एक अज्ञात ट्रैक्टर में उसे जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनंन फानन में उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देर रात को उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
उपरांत सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


