रांची।
राजधानी रांची के नामकुम इलाके में शनिवार की सुबह-सुबह दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने शव होने की सूचना पुलिस को दी। दोनों की हत्या की गयी है। दोनों शव को अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि एक शव बेड़ाडीह नदी के पास मिला है। वही दूसरे का शव रेलवे लाइन के पास से बरामद किया गया है। शव की पहचान हो गयी है। नामकुम हहाप सिंगर सराय के रहने वाले चंदरु मुंडा का शव बेड़ाडीह नदी से बरामद किया गया है। घटना स्थल से उसकी बाइक भी बरामद की गयी है। वहीं दूसरा शव रिक्शा चालक का रेलवे लाइन के किनारे मिला है। शव देखकर ऐसा प्रतित हो रहा है धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई है। हालाँकि मृतक का नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इधर, दो अलग-अलग जगह से शव बरामद को लेकर प्रशासन सकते में आ गई है और जांच कर रही है।