
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। दोनों जसीडीह थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव के रहने वाले हैं।

घायलों में सुनील यादव और संपत महतो के नाम शामिल हैं। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में दोनों बाइक से सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे में उनका बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके पर से फरार हो गया।
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


