
Chitra (Deoghar): चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ा है कि मोबाइल बाइक आदि पर हाथ साफ पलक झपकते ही फरार हो जाते हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसा ही मामला गुरुवार की देर शाम प्रकाश में आया है।

थाना क्षेत्र के ताराबाद गांव वासी अनूप कुमार महतो यहां के हटतल्ला मैदान में लगने वाले प्रति सप्ताह में तीन दिवसीय हटिया में सब्जी खरीदने आया था। उसने अपनी बाइक हटिया के बगल हैंडल लॉक की। गाड़ी छोड़ कर वह सब्जी खरीदारी विक्रेताओं के पास आया। इस दौरान उसे लगभग 15 मिनट से अधिक वक्त लगा। हटिया से वह बाहर आया। जहां उसने अपनी बाइक खड़ी की थी, इधर-उधर नजर दौड़ाई। कहीं उसे बाइक का अता पता नहीं चला। ऐसे में उसने अपना सर पीट लिया। दौड़े दौड़े वह थाना इस उम्मीद से गया कि लिखित दे दूं तो बाइक बरामद हो जाए। पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

उल्लेखनीय है कि ऐसे ही अजीत सेन नाम के युवक की 19 हजार कीमत वाली मोबाइल हटिया से उस समय उसके पॉकेट से गायब हो गई जब वह मछली खरीदने आया था। यह घटना एक पखवारा पूर्व की है।


