
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के गुलीपाथर निवासी मो रियासत ने बेटी के ससुराल वालों पर मारपीट एवं जानलेवा हमला करते हुए 18 हजार नकद एवं जेवरात की छिनतई कर लेने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दिये बयान में कहा है कि उसकी पुत्री की शादी वर्ष 2012 में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोंघा गावं निवासी सोहराब अंसारी के साथ हुई है। उसकी बेटी कुछ दिन पूर्व मेहमान को लेकर मायके आयी थी। 16 मार्च 2025 को वह अपनी पत्नी के साथ बेटी को पहुंचाने उसके ससुराल गया था। ऑटो से उतर कर सभी लोग बेटी के साथ उसके घर जाने लगे। उसी क्रम में समधी कयुम अंसारी, उसका भाई सयूम मियां उर्फ शरलू मिंया, बेटी की सास सकीला खातुन, मंझली सास, सोहराब मियां, समरूद्दीन मियां सहित ससुराल के अन्य सदस्यों एकमत होकर लाठी, डंडा, रड और ईंट पत्थर से जानलेवा हमला की दिया।

इस घटना में उसे और उसकी पत्नी बेटी को गंभीर चोट लग गयी। किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागे। उपरांत इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचा जहां इलाज किया जा रहा है। कहा है कि मारपीट के दौरान उसके पॉकेट से 18 हजार नकद, एटीएम, गाड़ी का कागजात, आधार कार्ड, मोबाइल, पत्नी के गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली।
इधर पुलिस बयान लेकर छानबीन में जुट गयी है।


